बीएलओ व पदाभिहित अधिकारियों द्वारा 06 फरवरी तक प्राप्त की जांएगी दावे और आपत्तियां

गौरव सिंघल, सहारनपुर। जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष बंसल के निर्देशों के अनुपालन में जनपद के समस्त 3018 बूथ लेवल अधिकारियों द्वारा अपने बूथ पर उपस्थित होकर संबंधित आलेख्य निर्वाचक नामावली को पुनः दिनांक 18 जनवरी 2026 दिन रविवार को मतदाताओं को पढकर सुनाया जाएगा। अपर जिला मजिस्ट्रेट प्रशासन संतोष बहादुर सिंह ने क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि 18 जनवरी 2026 को मतदाता सूची पढे जाने वाले स्कूल एवं विद्यालय खुलवाना सुनिश्चित करें। इसके साथ ही मतदान केन्द्रों पर बूथ लेवल अधिकारियों के बैठने हेतु आवश्यक फर्नीचर आदि उपलब्ध कराने को कहा। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अर्हता तिथि 01 जनवरी 2026 के आधार पर विधानसभा निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ पुनरीक्षण के लिए दिनांक 06 जनवरी 2026 से 06 फरवरी 2026 तक बूथ लेवल अधिकारियों व पदाभिहित अधिकारियों द्वारा दावे और आपत्तियां प्राप्त की जा रही है। 

Post a Comment

Previous Post Next Post