रामबाबू को जीवन रक्षा पदक से नवाजा

अवधेश कुमार मझवार, फतेहाबाद (आगरा)। वीर एकलव्य सेवा संस्था NGO फतेहाबाद आगरा की ओर से फतेहाबाद में आयोजित सम्मान समारोह के दौरान साहसिक कार्य करने वाले रामबाबू को “जीवन रक्षा पदक” से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर संस्था द्वारा उन्हें प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह, अंगवस्त्र तथा धनराशि प्रदान की गई।

गौरतलब है कि बीते दिनों अमुना नदी में एक वृद्ध महिला के गिर जाने पर कड़कड़ाती ठंड के बावजूद रामबाबू ने अपनी जान की परवाह किए बिना नदी में कूदकर उस महिला की जान बचाई थी। उनके इस साहसी और निर्भीक कार्य की क्षेत्र में व्यापक सराहना हुई। समारोह में विशिष्ट अतिथियों द्वारा भी रामबाबू का माल्यार्पण और प्रतीक चिह्न भेंट कर सम्मान किया गया। कार्यक्रम में संस्थापक सदस्य भूरी सिंह, ई०विकास वर्मा, रामकुमार ठेकेदार , ए०अवधेश कुमार, डॉ० विनोद वर्मा, डॉ० संजय वर्मा,  लाखन सिंह टेलर,प्रदीप कुमार, शिवराम, राजेंद्र सिंह, सुशील, मोहन, सीताराम सहित अनेक पदाधिकारी व गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post