शि.वा.ब्यूरो, खतौली। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश पर चलाये जा रहे मिशन शक्ति अभियान में पुलिस अधीक्षक क्राइम के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी एवं थाना प्रभारी दिनेश चन्द्र बघेल के नेतृत्व में नगर के जैन नगर निवासी इंतजार पुत्र आल्हा मेहर द्वारा अपनी नाबालिग पुत्री मंतसा के घर से चले जाने से संबंधित प्रार्थना पत्र दिया था, जिस पर थाना प्रभारी के आदेशानुसार विवेचक उपनिरीक्षक आकाश शर्मा व महिला आरक्षी रश्मि द्वारा वादी की पुत्री को बरामद कर लिया।
