शि.वा.ब्यूरो, आगरा। शैली शाह की स्मृति में उनकी प्रिय रुचि को जीवंत बनाए रखने हेतु प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल परिसर में पंचम शैल विन अंतर्विद्यालयी बैडमिंटन टूर्नामेंट का समापन समारोह का आयोजन किया गया। टूर्नामेंट में 32 विद्यालयों के 145 खिलाड़ियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में उत्तरप्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बबिता चैहान बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का शुभारम्भ विद्यालय के निदेशक डॉ. सुशील गुप्ता, सुनीता गुप्ता, सुनील गुप्ता, बेनू गुप्ता, शलब गुप्ता आदि ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित करके किया। कार्यक्रम में नायशा छोनकर के नृत्य व आराध्य दयाल व संगीत शिक्षक गुरुसरन सिंह के गीत ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
संस्था के निदेशक डाॅ0 डॉ. सुशील गुप्ता ने बताया कि आज खेले गए अंडर 13 बालक वर्ग प्रतियोगिता में शिवालिक कैंब्रिज कॉलेज का अक्षत विजेता व गायत्री पब्लिक स्कूल का आर्यन चैधरी उपविजेता, अंडर 13 बालिका वर्ग प्रतियोगिता में सेंट पैट्रिक जूनियर कॉलेज की नव्या जस्सा विजेता व सचदेवा मिलेनियम स्कूल वैष्णवी आचार्या उपविजेता, अंडर 17 बालक वर्ग प्रतियोगिता में प्रिल्यूड पब्लिक जूनियर कॉलेज का अर्पित अग्रवाल विजेता व गायत्री पब्लिक स्कूल का हर्षज दीक्षित उपविजेता, अंडर 17 बालिका वर्ग प्रतियोगिता मंे द इंटरनेशनल स्कूल की इशी गुप्ता विजेता व गायत्री पब्लिक स्कूल की जया सिंह उपविजेता, अंडर 17 मिक्स डबल्स प्रतियोगिता में सेंट एंड्रयूज स्कूल के आयुष पांडे-स्मिता द्विवेदी विजेता व दिल्ली पब्लिक इंटरनेशनल स्कूल के भविष्य प्रताप सिंह-दिव्यांशी उपविजेता, सरस्वती विद्या मंदिर के विकास कुमार राइजिंग स्टार तथा सेंट थॉमस स्कूल की अंशिका गुप्ता को बेस्ट प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट घोषित किया गया।
इस अवसर पर निदेशक एवं मुख्य अतिथि द्वारा प्रत्येक श्रेणी के प्रत्येक विजेता को 3100 तथा उपविजेता को 3100 की धनराशि पुरस्कार स्वरूप प्रदान की गई। इसके साथ ही राइजिंग स्टार को 2100 तथा बेस्ट प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट को 3100 की धनराशि प्रदान की गई। मुख्य अतिथि ने कार्यक्रम के आयोजक डॉ. सुशील गुप्ता की प्रशंसा करते हुए कहा कि हमारे व्यक्तित्व निर्माण व सफलता में हमारे बड़ों का भी पूर्ण योगदान होता है। उन्होंने आगे कहा कि खेल में कभी-कभी जीतने की अपेक्षा हारना भी जरूरी होता है, क्योंकि असफलता नया सीखने के लिए मनुष्य को सशक्त बनाती है व एक नई चेतना का संचार करती है।
डाॅ. सुशील गुप्ता ने कहा कि इस कार्यक्रम के द्वारा कैंसर जागरूकता का उद्देश्य सफल होता प्रतीत हो रहा है। बता दें कि संस्था के निदेशक डॉ. सुशील गुप्ता ने गत वर्ष से विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी, प्रमाण पत्र के अतिरिक्त नगद धनराशि देने की एक अनूठी पहल की है। कार्यक्रम को मोहन खंडेलवाल, शारदा गुप्ता व आरती ने भी सम्बोधित किया। इस अवसर पर श्याम बंसल, शर्मीला खंडेलवाल, सुमित गुप्ता विभव, समीर गुप्ता, रितु गुप्ता, रितु रावत, प्रगति गुप्ता व रजनीश खंडेलवाल आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन छात्र अंशुमन सिकरवार ने किया। टूर्नामेंट प्रभारी व शारीरिक शिक्षा विभागाध्यक्ष अभि सिरोही के द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया। कार्यक्रम में नरेंद्र कुशवाह, काजल वासुदेवा, ऋषभ गौतम, चीफ रेफरी एमपी भल्ला, मयंक कपूर, इमरान, राहुल, चंद्रकांत, नितिन व तनीश का सराहनीय योगदान रहा।


