उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने किया पीएचसी जडौदा जट्ट का औचक निरीक्षण, राज्य मंत्री बृजेश सिंह के दिवंगत पिता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

गौरव सिंघल, सहारनपुर। उप मुख्यमंत्री  ब्रजेश कुमार पाठक द्वारा पीएचसी जडौदा जट्ट का औचक निरीक्षण किया गया। उप मुख्य मंत्री ने स्वयं रोगियों की लाइन में लगकर दवा कांउटर तक पंहुचे और वहां मौजूद रोगियों से वार्तालाप कर स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। रोगियों द्वारा बताया गया कि अस्पताल में चिकित्सकों द्वारा अच्छे से उपचार किया जाता है तथा दवाईयां भी उपलब्ध कराई जाती है। उनके द्वारा ओपीडी रजिस्टर की जांच की गयी। अस्पताल में स्थापित प्रयोगशाला के निरीक्षण में जांच करने हेतु रखे गये उपकरणों के बारे में जानकारी ली गयी कि उपकरण कार्य कर रहे है या नहीं। पीएचसी पर होने वाली खून की समस्त जॉचों, बच्चों के टीकारण, प्रसूति सेवाओं की भी जानकारी ली गयी। सभी उपकरण क्रियाशील मिले तथा अस्पताल में औषधियां पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध मिली। अस्पताल में साफ-सफाई एवं सभी सेवायें दुरूस्त मिली। 

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक द्वारा मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 प्रवीण कुमार को स्वास्थ्य सेवाओं को ओर बेहतर करने तथा साफ-सफाई व गुणवत्तापूर्वक बनाये रखने के निर्देश दिये। इससे पूर्व उन्होंने राज्य मंत्री लोक निर्माण विभाग बृजेश सिंह के पैतृक आवास जड़ौदा जट्ट पहुंचकर उनके दिवंगत पिता स्व0 डॉक्टर राजकुमार रावत के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर जिलाधिकारी मनीष बंसल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी, एमओआईसी डा0 रियांका, डा0 विरेन्द्र कटारिया, डा0 गौरव त्यागी, स्टाफ नर्स, 01 लैब टैक्नीशियन व अन्य उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post