नगर मजिस्ट्रेट की अध्यक्षता में एसआईआर के संबंध में बैठक आयोजित

शि.वा.ब्यूरो, मुजफ्फरनगर। नगर मजिस्ट्रेट पंकज प्रकाश राठौर की अध्यक्षता में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण एसआईआर के संबंध में नगर पालिका परिषद सभागार में आयोजित बैठक में नगर पालिका परिषद मुजफ्फरनगर के सभी सभासद द्वारा प्रतिभाग किया। सभी सभासदों को फार्म 6 वितरित किए गए। नगर मजिस्ट्रेट ने अवगत कराया कि फाऊ-6 भरे जाने हेतु आधार कार्ड लगाकर भरा जा सकता है। इसके संबंध में पूरी प्रक्रिया की जानकारी उपलब्ध कराई गई, इसके साथ ही नोमैपिंग नोटिस के बारे में भी विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।

Post a Comment

Previous Post Next Post