मैपल्स एकेडमी में आओ मिलकर प्रयास करें हम, सड़क दुर्घटनाओं को करें कम विषय पर कार्यशाला आयोजित, एआरटीओ ने दिलाई सडक सुरक्षा शपथ

शि.वा.ब्यूरो, बुढ़ाना। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा के निर्देशन में राष्ट्रीय सडक सुरक्षा माह के अंतर्गत परिवहन विभाग के तत्वाधान में वाहन चालकों हेतु यहां मैपल्स एकेडमी में निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर एवं सड़क सुरक्षा कार्यशाला का भव्य आयोजन किया गया। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) सुशील कुमार मिश्र, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. दिव्या वर्मा, आरआई टेक्निकल रोमेश अग्रवाल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. प्रणव तेवतिया, नेत्र परीक्षण अधिकारी उमंग श्रीवास्तव, प्रधानाचार्य डॉ. गरिमा वर्मा, उप प्रधानाचार्य डॉ. क्षितिज कुमार, निदेशक अनन्या गर्ग सहित कपिल मित्तल एवं बाल कल्याण समिति के सदस्य डॉ राजीव कुमार द्वारा दीप प्रज्वलित कर संयुक्त रूप से कार्यशाला का शुभारंभ किया गया। प्रधानाचार्य ने अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया। 

सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) सुशील कुमार मिश्र ने कार्यशाला में उपस्थित सभी को सड़क सुरक्षा शपथ दिलाते हुए अपील की, कि सडक सुरक्षा के नियमों का पालन जरूर करें और यह संदेश घर-घर पहुँचायें। आरआई टेक्निकल ने बच्चों का आह्वान किया गया कि सडक सुरक्षा के नियमों का पालन करें और 18 वर्ष से कम आयु के बच्चें वाहन न चलायें। उन्होंने सभी वाहन चालकों से अपील की, कि सडक पर जो संकेत (चिह्न) बने होते है, उनका ध्यान अवश्य रखे। एसीएमओडॉ. दिव्या वर्मा ने कहा कि हम सब सडक सुरक्षा के नियम जानते हुए उनका पालन नहीं करते हैं, जो गलत है। उन्होंने कहा कि सडक दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए हमें जागरूक होना होगा। 

बाल कल्याण समिति के सदस्य डॉ. राजीव कुमार द्वारा कार्यक्रम का संचालन करते हुए भारत में होने वाली सडक दुर्घटनाओं एवं उनमें होने वाली मौतों के विषय मे जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि सजगता से हम सभी इन दुर्घटनाओं को रोक सकते हैं। उन्होंने यातायात के नियमों का हर हाल में पालन करने की अपील भी की। सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी ने कार्यशाला में मौजूद अधिकारियों, प्रधानाचार्य, निदेशक को सड़क सुरक्षा शपथ प्रतीक चिन्ह भेंट किया। उन्होंने परिवहन विभाग की ओर से विद्यार्थियों सहित सभी का आभार व्यक्त किया।

सड़क दुर्घटना विषय पर आयोजित क्विज प्रतियोगिता में सफल प्रतिभागियों को परिवहन विभाग द्वारा प्रशस्ति-पत्र व कैलेंडर देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय सडक सुरक्षा माह 2026 के अंतर्गत सड़क सुरक्षा व यातायात नियमों के कैलेन्डर एवं जागरूकता हेतु पम्पलेट्स वितरित किये गये। कार्यक्रम में डॉ. क्षितिज कुमार एवं अनन्या द्वारा  अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट किया। कार्यक्रम में मैपल्स एकेडमी स्टाफ का सराहनीय सहयोग रहा।

Post a Comment

Previous Post Next Post