ससुराल वालों पर दहेज मांगने व मारपीट करने का आरोप

गौरव सिंघल, सहारनपुर। थाना बाजार में बसंत विहार कॉलोनी निवासी एक विवाहिता पवनीत कौर ने तहरीर देकर बताया कि 20 जुलाई 2025 को शादी हुई थी। आरोप है कि ससुराल पहुंचते ही सास व ननद ने सामान को कम व घटिया बताते हुए ताने दिए। कार व पांच लाख रुपए नकद की मांग की। मांग पूरी न होने पर उसे खाना न देना, गाली-गलौज और मारपीट की जाती रही। पति पर मारपीट करने का भी आरोप लगाया। 17 अगस्त 2025 को दो दिन तक पीड़िता को प्रताडित किया गया। बाद में 21 अगस्त को पति उसे मायके छोड गया। इस मामले में पुलिस ने अजय छिब्बर, हरविंदर सिंह, मनजीत कौर, संदीप, विजेता, रवनीत और गुरदीप के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

Post a Comment

Previous Post Next Post