चीन के मांझे के साथ एक गिरफ्तार

गौरव सिंघल, गागलहेडी। जनपद की थाना गागलहेडी पुलिस ने प्रतिबंधित चीन के मांझे के साथ एक व्यक्ति को  गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार पुलिस ने गागलहेड़ी में देहरादून रोड पर हरोड़ा कट की ओर जाने वाली सर्विस लाइन से अभिषेक निवासी गागलहेडी को प्रतिबंधित 11 हिचके मांझे के साथ गिरफ्तार किया है। पूछताछ में अभिषेक ने बताया कि वह मांझा बचने के लिए जा रहा था। इसी दौरान उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post