उपजिलाधिकारी राजकुमार भारती की सभी मतदाताओं से अपीलः ना छूटे कोई मतदाता

शि.वा.ब्यूरो, जानसठ। उपजिलाधिकारी राजकुमार भारती की सभी मतदाताओं से अपील की है कि 6 जनवरी 2026 को आलेख्य मतदाता सूची का प्रकाशन किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि क्या आपने आलेख्य मतदाता सूची में अपना नाम चेक किया? उपजिलाधिकारी ने बताया कि कल 18 जनवरी दिन रविवार को प्रत्येक बूथ पर बूथ लेवल अधिकारियों द्वारा आलेख्य निर्वाचक नामावलियों को पढ़कर सुनाया जाएगा।

उपजिलाधिकारी ने बताया कि ऐसे मतदाता जिनके नाम मृतक, स्थानांतरित, अनुपस्थित, दोहरी प्रविष्टि या गणना प्रपत्र हस्ताक्षर कर बीएलओ को वापस देने के कारण आलेख्य मतदाता सूची से कट गए हैं, उनके नाम भी पढ़ कर सुनाऐ जाएंगे। उन्होंने आमजन से अपील की है कि अपने बूथ पर पूर्वाह्न 11रू00 बजे से सायं 4रू00 बजे तक जाकर आलेख्य मतदाता सूची में अपना नाम अवश्य जांचें और यदि आपका नाम आलेख्य मतदाता सूची में नहीं है, तो घोषणा पत्र के साथ फॉर्म 6 भरकर अपने बीएलओ को जमा करें या अवजमतेण्मबपण्हवअण्पद पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करें। उन्होंने बताया कि यदि आप आलेख्य  मतदाता सूची में अंकित अपनी प्रविष्टि में  त्रुटि के कारण कोई संशोधन करवाना चाहते हैं तो फॉर्म नंबर 8 भरें।

Post a Comment

Previous Post Next Post