गौरव सिंघल, देवबंद। शीशम की लकड़ी चोरी करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को आज गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने भटौल गांव निवासी हिमांशु और सिद्धार्थ को गिरफ्तार किया है। इस मामले में कपूरी गोविंदपुर गांव निवासी राजेंद्र ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने चोरों पर खेत में खड़े दो तीन शीशम के पेड़ चोरी से काटे जाने का आरोप लगाया था। जांच में जुटी पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे चोरी की लकड़ी बरामद की है।