गौरव सिंघल, नागल। गागलहेडी-मुजफ्फरनगर स्टेट हाईवे पर गांव बसेड़ा के निकट एक कार की टक्कर से नीलगाय की मौके पर मौत हो गई। जबकि कार में सवार लोग बाल-बाल बच गए। हादसे में कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। जानकारी के मुताबिक मुजफ्फरनगर निवासी आर्यन सिंह अपने परिजनों के साथ कार द्वारा सहारनपुर जा रहे थे। इसी दौरान अचानक नीलगाय सडक पर आ गई। जिससे कार चालक को संभलने का मौका नहीं मिला और कार नीलगाय से टकरा गई। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी मशीन बुलवाकर मृत नीलगाय को गड्ढा खुदवाकर दफन कराया।
