गौरव सिंघल, नकुड। जनपद के नकुड थाना क्षेत्र में पुलिस ने जानलेवा हमले के आरोपी को गिरफ्तार किया है। बता दे कि बीती 24 नवंबर को गांव चाउ सहसपुर निवासी नौशाद ने उसके भतीजे पर धारदार हथियारों से जान से मारने की नीयत से हमला करने की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। घटना में नौशाद के भतीजे व बेटे को गंभीर चोटे आई थी, जिन्हें उपचार के लिए हायर सेंटर भेजा गया था। आज पुलिस ने हमले के वांछित गांव तिघरी रामगढ़ निवासी नूर हसन और जीशान को गांव से ही गिरफ्तार कर लिया है।