सीएमओ सुनील तेवतिया को भगवान कल्कि का चित्र भेट किया

हवलेश कुमार पटेल, मुजफ्फरनगर। हिन्दूवादी संगठन के पदाधिकारियों ने आज मुख्य चिकित्साधिकारी सुनील तेवतिया को उनके कार्यालय में भगवान कल्कि व सम्मान प्राप्त करते स्वयं उनका ग्रुप फोटो भेट किया। 

इस अवसर पर योगेन्द्र त्यागी व मोहित त्यागी ने कहा कि सुनील तेवतिया एक ऐसे अधिकारी हैं, जो आमजन बेहद पाॅपुलर हैं। उन्होंने कहा कि बीते दिनों उन पर एक राजनेता लगाये आरोप के विरोध में जिस तरह से आमजन सहित पत्रकारों, समाजसेवियों व राजनेताओं ने उनका सहयोग किया है, ये वास्तव में उनकी कार्यकुशलता व व्यवहारकुशलता का ही परिणाम है। इस अवसर पर मौजूद साक्षी शर्मा, अमरीश त्यागी व गौरव त्यागी ने कहा कि यह पहली बार हुआ है कि आमजनता एक अधिकारी के पक्ष में खुलकर लामबद्ध हुई थी। 

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि वे चिकित्सा सेवा में लोगों की सेवा करने के लिए ही आये हैं। उन्हांेने कहा कि जो काम दिल से किया जाता है, उसका अच्छा ही परिणाम होता है। सीएमओ ने कहा कि वे आजीवन ऐसे ही लोगों की सेवा करने के कृतसंकल्प हैं। उन्होंने सभी से अपील की कि वे विभाग की कमियों को उन्हें बताते रहे, ताकी उन्हें दूर करने के प्रयास किये जा सकें। 


Post a Comment

Previous Post Next Post