ट्रक लूट की झूठी सूचना देने वाला गिरफ्तार

शि.वा.ब्यूरो, मुजफ्फरनगर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण, पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत, क्षेत्राधिकारी राजू कुमार साव तथा सिखेडा थाना प्रभारी योगन्द्र शर्मा के नेतृत्व में थाना पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए फर्जी लूट की घटना का पर्दाफास करते हुए झूठी सूचना देने वाले अभियुक्त दबोच लिया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार 09 जनवरी को डायल 112 के माध्यम से थाना सिखेडा पुलिस को गंगनहर पटरी पर एक पिकअप ट्रक लूट की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना पर थाना सिखेडा पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही व जांच की गयी तो पता चला कि सूचनाकर्ता यानी पिकअप चालक खतौली के मौहल्ला नई बस्ती निवासी गयूर पुत्र इशाक द्वारा लूट की झूठी सूचना दी गयी थी। पुलिस टीम ने लूट की झूठी सूचना देने वाले सूचनाकर्ता को गिरफ्तार कर लिया। 

पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि उसने श्रीराम फाइनेंस कम्पनी से पिकअप यूपी 15 एफटी 5963 को फाइनेंस पर लिया गया था, जिसकी केवल 02 ही किस्त जमा की गयी थी, जिससे फाइनेंस कम्पनी सहित अन्य लोगों का भी कर्ज हो गया था। गिरफ्तार अभियुक्त ने बताया कि को उक्त पिकअप को एक लाख रुपये में एक व्यक्ति को बेच दिया गया तथा डायल -112 के माध्यम से लूट की झूठी सूचना दे दी, जिससे फाइनेंस कम्पनी को किस्त जमा न करनी पडे। 

पिकअप चालक अभियुक्त गयूर पुत्र इशाक को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक योगेन्द्र शर्मा, हैड कांस्टेबल सूरज सिंह, कांस्टेबल विक्रान्त व महिला कांस्टेबल राखी शामिल रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post