गौरव सिंघल, सहारनपुर। नगर में 24 करोड़ रूपए की लागत से निर्माणाधीन स्मार्ट रोड़ कलेक्ट्रेट तिराहे से हकीकत नगर होते हुए सिविल कोर्ट तक जाती है, के निर्माण में भारी विलंब हो रहा है। वजह निर्माण कार्य की गति बेहद सुस्त है। डेढ़ किलोमीटर लंबी इस सड़क को वीवीआईपी सड़क माना जाता है। इसी सड़क पर पुलिस लाइन स्थित है। जहां पर मुख्यमंत्री का हेलीकाप्टर उतरता है और जहां से वह इसी सड़क से होकर कार से सर्किट हाउस जाते हैं।एसएसपी और डीएम समेत तमाम आला अफसर भी इसी रोड़ का इस्तेमाल करते हैं लेकिन इस सड़क का अभी तक 40 फीसद काम ही पूरा हो पाया है। जबकि 20 जनवरी तक इस सड़क का निर्माण कार्य पूरा हो जाना चाहिए था। इस संबंध में पूछने पर नगर आयुक्त शिपू गिरि ने आज बताया कि कई कारणों से निर्माण कार्य में विलंब हुआ है और नगर निगम में कार्यदायी कंपनी को अनियमितताओं के आरोपों के चलते ब्लैक लिस्ट कर दिया था।नगर आयुक्त शिपू गिरि ने बताया कि इस सड़क के दोनों ओर फुटपाथ का निर्माण कार्य लगभग पूरा होने को है और अंडर ग्राउंड बिजली के केबिल और पानी की निकासी के पाइप इत्यादि डालने का काम भी पूरा हो चुका है। अब निर्माण कार्य की गति को बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने भरोसा जताया कि मार्च तक सड़क का निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा और इस पर वाहनों का संचालन शुरू हो जाएगा।
नगर की सबसे महत्वपूर्ण सड़क निर्माण की गति बेहद सुस्त
byHavlesh Kumar Patel
-
0
