गौरव सिंघल, देवबंद। प्राचीन एवं विख्यात सिद्धपीठ श्री राधावल्लभ मन्दिर में श्री राधानवरंगी लाल का खिचडी महोत्सव बडे हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ प्रतिदिन मनाया जा रहा है। सिद्धपीठ श्रीराधाबल्लभ मन्दिर में श्रीराधानवरंगी लाल जी को प्रतिदिन प्रातः खिचडी, किसमिस, दाल, चिरौंजी, पिस्ता, अदरक एवं मीठी खिचडी का भोग लगाया जाता है। गोस्वामी श्रीहित शिरोमणि नवनीत लाल महाराज ने बताया कि कंडाके की ठंड के बावजूद भी सुबह प्रातः से ही श्रद्धालुओं का श्रीराधाबल्लभ मन्दिर में तांता लगना शुरू हो जाता है। श्रद्धालुओं द्वारा पदों के मंगल गीत गायन किए जाते है। श्रद्धालु श्री जी के विलक्षण दर्शन कर गद्गग्द हो जाते है। श्री ठाकुर जी को प्रतिदिन नई पोशाक धारण कराई जाती है। मंदिर प्रांगण में प्रातः का विशेष आकर्षण रहता है। सभी भक्तजनों द्वारा खिचडी का प्रसाद ग्रहण किया जाता है। इस अवसर पर श्रीराधाबल्लभ मन्दिर सेवादार विनोद महाराज, मुदित महाराज, अंकित महाराज, वंश महाराज, दर्श महाराज, लाल जी महराज, नितेश महाराज, प्रियाशु महाराज, विवान महाराज, नीरज गोस्वामी, सुधीर गोस्वामी आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
श्री राधावल्लभ मन्दिर में श्री राधानवरंगी लाल जी का खिचडी महोत्सव आयोजित, श्रीराधानवरंगी लाल जी को प्रातः खिचडी, किसमिस, दाल, चिरौंजी, पिस्ता, अदरक एवं मीठी खिचडी का भोग लगाया
byHavlesh Kumar Patel
-
0
