शि.वा.ब्यूरो, मुजफ्फरनगर। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. जितेन्द्र गुप्ता ने समस्त पशु पालकों को सूचित किया है कि जनपद के समस्त गोवंशीय एवं महिषवंशीय पशुओं में खुरपका-मुँहपका बीमारी की रोकथाम हेतु टीकाकरण हेतु निःशुल्क टीकाकरण अभियान 22 जनवरी से आरम्भ होगा। उन्होंने पशु पालकों से अपील की है कि अपने गाँव में पशुओं में टीकाकरण के लिये आने वाली टीम से अपने पशुओं में टीकाकरण अवश्य कराये। उन्होंने कहा कि उक्त के सम्बन्ध में अधिक जानकारी के लिए अपने निकटतम पशु चिकित्सालय से सम्पर्क किया जा सकता है।
मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ० जितेन्द्र गुप्ता को आज काऊ सेंचुरी तुगलकपुर कमहेरा का निरीक्षण करने के दौरान लगभाग 3010 गौवंश संरक्षित मिले, जिनमें से लगभग 20 बीमार गौवंश की चिकित्सा की जा रही है। उन्होंने बताया कि यहां साफ सफाई की व्यवस्था संतोषजनक पायी गई। सीवीओ को मौके पर मौजूद पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. विजय यादव तथा डॉ. राजन भिजियाल सहित काऊ सेंचुरी के प्रबंधक केयरटेकर मोंटी को निर्देशित किया कि वे गाभिन हो सकने योग्य पशुओ को चिंहित कर उनके उपचार की कार्यवाही करें।
मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. अमिशी द्वारा अस्थाई गौ आश्रय स्थल समौली का भ्रमण किया गया। उन्होंने बताया कि गौ आश्रय स्थल पर हरा चारा एवं भूसा प्रयाप्त मात्रा में उपलब्ध मिला। उन्होंने बताया कि ठंड से बचाव हेतु शेड पर तिरपाल लगा दी गई है। उन्होंने बताया कि केयरटेकर को साफ-सफाई के लिए निर्देशित किया।
