महामंडलेश्वर की पदवी मिलने पर श्री रामकृष्ण योगाश्रम इंटर कॉलेज के तत्वाधान में साध्वी आशु को सम्मानित किया

गौरव सिंघल, देवबंद। श्री रामकृष्ण योगाश्रम इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य अरुण कुमार गोयल ने बताया कि श्री निरंजनी पंचायती अखाड़ा हरिद्वार के महंत रविंद्र पुरी एवं  महंत राम रतन गिरी के द्वारा संस्था की प्रबंधक साध्वी आशु का पट्टाभिषेक कर महामंडलेश्वर की पदवी प्रदान की गई है। आज विद्यालय प्रांगण में श्री रामकृष्ण योगाश्रम इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य अरुण कुमार गोयल एवं समस्त विद्यालय परिवार द्वारा महामंडलेश्वर साध्वी आशु गिरी का सम्मान किया गया। इस अवसर पर समस्त विद्यालय स्टाॅफ मौजूद रहा।

Post a Comment

Previous Post Next Post