शि.वा.ब्यूरो, मुजफ्फरनगर। विकास प्राधिकरण के शामली क्षेत्र में विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष कविता मीना के आदेशों के अनुपालन में आज महेन्द्र पुत्र अतलू, शौकेन्द्र मलिक पुत्र किशनलाल द्वारा ग्राम बनत पुराने एसडीएम आवास से पहले, हाईवे के पास लगभग 04 बीघा वर्गमीटर एवं अमीर अली पुत्र मसूर अली, राजवीर सिंह ठाकुर द्वारा ग्राम बनत में लगभग 08 बीघा भूमि में प्राधिकरण से तलपट मानचित्र स्वीकृत कराये बिना अवैध प्लॉटिंग के निर्माण को विकास प्राधिकरण द्वारा ध्वस्त किया गया। प्राधिकरण के अफसरों की मानें तो उक्त अवैध प्लॉटिंग के विरूद्ध पूर्व में नोटिस जारी किये गये थे, जिसमें चालानी कार्यवाही के उपरान्त पूर्व में ध्वस्तीकरण के आदेश निर्गत किये गये थे, परन्तु अवैध प्लॉटिंगकर्ता द्वारा स्थल से अवैध प्लॉटिंग को नहीं हटाया गया था।
मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण के अफसरों ने बताया कि प्राधिकरण के विकास क्षेत्र शामली में उक्त 02 स्थलों पर लगभग 12 बीघा भूमि पर अवैध रूप से विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी के विरूद्ध ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की गई है। अवैध कालोनी के ध्वस्तीकरण की कार्यवाही के समय प्राधिकरण के सहायक अभियंता, अवर अभियंता, एवं प्राधिकरण टीम के साथ साथ सम्बन्धित थाने का पुलिस बल भी मौके पर उपस्थित रहा।

