वंदे भारत ट्रेन पर पत्थर फेंकने वाले वाले बालक को पुलिस ने पकडा

गौरव सिंघल, देवबंद। वंदे भारत ट्रेन पर पत्थर फेंकने वाले वाले 12 वर्षीय बालक को पुलिस ने पकड लिया है। पीलीभीत निवासी बालक घुमंतू जाति का है जिसकी पहचान सीसीटीवी कैमरा की फुटेज से हुई है। पुलिस ने उसे आरपीएफ के हवाले कर दिया है। बता दें कि रविवार को सहारनपुर की ओर से दिल्ली जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन 22498 पर पत्थर फेंके जाने से रेलवे विभाग समेत पुलिस-प्रशासन में हड़कंप  मचा हुआ था। पत्थर कोच संख्या C-1 पर लगा था,  जिसकी वजह से सीट संख्या 41-42 का शीशा  चटक गया था। लोको पायलट की शिकायत पर मुजफ्फरनगर आरपीएफ थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। स्थानीय पुलिस और खुफिया विभाग इसकी जांच में जुट गया था। जांच में जुटी टीमों ने घटना के तीसरे दिन सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की मदद से आरोपी बालक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक पकड़ा गया बालक 12 वर्षीय बरसिया थाना बिसलपुर पीलीभीत निवासी है। बालक का परिवार खानाबदोश है, जो भायला रेलवे फाटक स्थित ट्रैक के किनारे रह रहा है। पूछताछ में बालक ने बताया कि खेल-खेल में पत्थर ट्रेन की ओर उछाल दिया गया था। पुलिस ने बालक को आरपीएफ के हवाले कर दिया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post