जीवन योग फाउंडेशन ट्रस्ट अध्यक्ष विशाल पुंडीर ने जीवन योग स्टूडियों में फहराया राष्ट्रीय ध्वज

गौरव सिंघल, देवबंद। गणतंत्र दिवस के अवसर पर जीवन योग फाउंडेशन ट्रस्ट देवबंद के अध्यक्ष  विशाल पुंडीर द्वारा जीवन योग स्टूडियों में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। कार्यक्रम में सचिव विकास पुंडीर, उपाध्यक्ष शंकर सिंह, बंटी लाला एवं रुद्र मिश्रा उपस्थित रहे। इस अवसर पर बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया और देशभक्ति का संदेश दिया। उपस्थित विद्यार्थियों में अनुज प्रजापति, विनीत सैनी, विजय चौहान, कुंवर प्रताप सिंह, ऋताम्बरा राणा, सोहानी, नंदिनी, बरखा वर्मा, मेघा जैन, दिव्य अरोड़ा, अंजू अरोड़ा, कनिका सहित अन्य छात्र-छात्राएं शामिल रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post