गौरव सिंघल, देवबंद। भारत की सांस्कृतिक परम्पराओं के उल्लास में मग्न पूरे देश के साथ दून वैली पब्लिक स्कूल के प्रांगण में 77 वें गणतंत्र दिवस पर स्कूल के चेयरमैन राजकिशोर गुप्ता, स्कूल प्रधानाचार्या श्रीमती सीमा शर्मा, उप-प्रधानाचायों श्रीमती तनुज कपिल व हरदीप सिंह, क्वालिटी हेड नरेन्द्र शर्मा व श्रीमती अर्चना शर्मा ने ध्वजारोहण किया तथा राष्ट्रगान के पश्चात् भारत माता और माँ सरस्वती के चित्र पर पुष्पार्चन तथा दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। शानदार तिरंगा यात्रा के पश्चात् कार्यक्रम के प्रारम्भ में स्कूल के अधिकारियों के सम्मान में विद्यार्थियों ने स्वागत गीत गाकर तथा राष्ट्रीय प्रतीक स्वरूप ‘बैज व तिलक’ लगाकर स्वागत व अभिनन्दन किया। स्कूल के बच्चों ने पारम्परिक परिधानों में विभिन्न नृत्यों तथा गीतों का अद्भुत प्रदर्शन कर सभी का दिल जीत लिया। विंग 1 द्वारा प्रस्तुत सरस्वती वंदना तथा विंग 2, 3 और 4 के देशभक्ति पर आधारित नृत्यों ने सभी को तालियाँ बजाने पर मजबूर कर दिया। अपनी वाचन शैली का प्रदर्शन करते हुये अद्विक, तनिष्का व रिमझिम ने देशभक्ति से ओत-प्रोत कविताएं प्रस्तुत की तथा आशिका, सौम्या, स्वर्णिका, सारा, अलिश्बा व असना ने अपनी स्पीच के माध्यम से गणतंत्र दिवस पर देश के प्रति अपने भावो को साझा किया।
स्कूल के चेयरमैन राजकिशोर गुप्ता ने स्कूल की ओर से आयोजित श्रेष्ठ कार्यक्रम प्रस्तुत करने के लिये अध्यापकों के परिश्रम व बच्चों की प्रतिभा प्रदर्शन की प्रशंसा करते हुये सभी को 77 वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं प्रेषित की। कार्यक्रम के समापन उद्बोधन में स्कूल की प्रधानाचार्य सीमा शर्मा ने सभी उपस्थित जनों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुये देश के कानून और अधिकारों के प्रति बच्चों को जागरुक किया तथा राष्ट्र निर्माण मे अपना योगदान देने और अपनी संस्कृति को आत्मसात् करने के लिये प्रेरित किया। कार्यक्रम का संचालन गर्व भारती व अक्षित ने किया। कार्यक्रम का समापन मिष्ठान वितरण के साथ हुआ।

