गौरव सिंघल, नागल। विदेश भेजे गए एक युवक से तीन लाख रुपए की ठगी किए जाने का मामला सामने आया है। लाखों रुपए कमाने का लालच देकर इलैक्ट्रिशियन के काम पर सऊदी अरब भेजे गए युवक से वहां वाॅशरूम साफ कराया गया। किसी तरह भारत लौटे युवक ने परिजनों को आप बीती बताई तो युवक के पिता ने एजेंट के खिलाफ तीन लाख रुपए की ठगी किए जाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। कस्बा निवासी उस्मान का कहना है कि आरोपी नन्हेडा बुड्ढाखेड़ा निवासी व्यक्ति की कस्बे में सरिए की दुकान है। जिसने उसके बेटे को इलैक्ट्रिशियन के काम के लिए सऊदी अरब भेजा था। लेकिन वहां उससे वाॅशरूम साफ कराया गया। जिसके बाद वह किसी तरह भारत लौटा। उसके द्वारा एजेंट के खिलाफ तीन लाख रुपए की ठगी किए जाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।
विदेश भेजने के नाम पर युवक से तीन लाख की ठगी का आरोप
byHavlesh Kumar Patel
-
0