तीन मवेशियों के साथ दो गिरफ्तार

गौरव सिंघल, तीतरो। पुलिस में मवेशी चोरी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जबकि दो आरोपी अभी फरार है। पुलिस ने इस मामले में तीन मवेशियों को भी बरामद किया है। जानकारी के अनुसार गांव कोला खेड़ी के संतराम तथा इंद्रपाल के तीन मवेशी चुरा लिए गए थे। ग्रामीणों ने मवेशियों को ले जाने वाली पैड यानि खुर के निशान के सहारे उन्हें जंगल में काफी तलाश किया था। मवेशियों को रास्ते के दौरान ले जाने की घटना गांव धानवा के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। इस मामले पुलिस ने आज दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जिनसे तीन मवेशी भी बरामद हुई है।

Post a Comment

Previous Post Next Post