राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में मेपल्स एकेडमी के जितेन्द्र सिंह ने जीता गोल्ड मेडल

गौरव सिंघल, देवबंद। मेपल्स एकेडमी के मेंटर पूर्व अंतर्राष्ट्रीय खिलाडी जितेन्द्र सिंह (एडिशनल डिस्ट्रिक्ट जज) ने उत्तर प्रदेश राज्यस्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीता है। 9 जनवरी से 11 जनवरी तक उत्तर प्रदेश के बरेली में द्वितीय मास्टर्स रैंकिंग राज्यस्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें प्रदेश के 35 प्लस आयु वर्ग से 70 प्लस आयु वर्ग तक के लगभग 350 अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। मेपल्स एकेडमी के लिए बड़े हर्ष की बात है कि विद्यालय के मेंटर पूर्व अंतर्राष्ट्रीय खिलाडी जितेन्द्र सिंह (एडिशनल डिस्ट्रिक्ट जज) पार्टनर पूर्व अंतर्राष्ट्रीय खिलाडी रविन्द्र सिंह ने अपने वर्ग में पूर्व ओलंपियन अभिन्न श्याम गुप्ता पार्टनर डॉ. सी. जॉन वेसले को हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया। 

मेपल्स एकेडमी की प्रबंधन समिति व प्रधानाचार्या ने अपने समस्त स्टाफ के साथ उनको इस जीत पर बधाई दी व उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।प्रधानाचार्या ने विद्यार्थियों को उनकी इस जीत से अवगत कराते हुए कहा कि किसी भी उपलब्धि को हासिल करने में आयु बाधक नहीं होती, जरूरत सिर्फ खुद में विष्वास व दृढ़ संकल्प की होती है।

Post a Comment

Previous Post Next Post