शि.वा.ब्यूरो, मुजफ्फरनगर। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया ने जनपद वासियों से अपील की है कि जिन वरिष्ठ नागरिकों की आयु आधार कार्ड के अनुसार 70 वर्ष अथवा उससे अधिक है, वे अपना आयुष्मान भारत गोल्डन कार्ड अवश्य बनवा लें। उन्होंने कहा कि यह कार्ड गंभीर बीमारी की स्थिति में निःशुल्क एवं गुणवत्तापूर्ण उपचार का मजबूत सहारा है।
सीएमओ ने बताया कि अब आयुष्मान कार्ड बनवाना अत्यंत सरल हो गया है। वरिष्ठ नागरिक स्वयं अपने मोबाइल फोन से आयुष्मान भारत बेनिफिशियरी ऐप डाउनलोड कर घर बैठे कार्ड बना सकते हैं। इसके अलावा नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र अथवा जन सेवा केंद्र पर जाकर भी यह सुविधा प्राप्त की जा सकती है।