शि.वा.ब्यूरो, मुजफ्फरनगर। श्री राम कॉलेज के सभागार में एक लेक्चर सीरीज The Pathway to excellence in academia आयोजन किया गया, यह कार्यक्रम श्री राम कॉलेज ऑफ लॉ, द्वारा आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि डॉ0 एससी कुलश्रेष्ठ फाउंडर चेयरमैन श्री राम ग्रुॅप ऑफ कॉलेजेज् द्वारा किया गया। कार्यक्रम का आरम्भ डॉ0 एस0सी0 कुलश्रेष्ठ तथा सभी निवेशकों व प्राचार्य द्वारा दीप प्रज्जवलन करके किया गया। कार्यक्रम में सभी अतिथियों को पुष्प गुच्छ भेंट करके उनका स्वागत किया गया, कार्यक्रम में जज के रूप में डॉ0 गिरेन्द्र गौतम निदेशक श्री राम कॉलेज ऑफ फॉरमेसी, डॉ0 सौरभ मित्तल उप प्राचार्य श्री राम कॉलेज और डॉ0 ओमप्रकाश कुशवाहा विभागाध्यक्ष जेएमसी शामिल हुए।
कार्यक्रम का प्रारम्भ करते हुए संयोजक डॉ0 पूनम शर्मा प्राचार्य द्वारा इस कार्यक्रम के विषय में बताया गया कि यह एक लैक्चर सीरीज है। जो श्री राम ग्रुॅप के शिक्षकों में अनुसंधान से सम्बन्धित दक्षता विकसित करने के लिए आयोजित किया जा रहा है। यह कार्यक्रम सप्ताह वार आयोजित किया जायेगा, जिसमें अध्यापकों को 20-20 मिनट तक अनुसंधान से संबंधित विषयों पर अपनी प्रजेन्टेशन देने का मौका दिया जायेगा, सभी अध्यापक सम्बन्धित विषय पर अपनी प्रस्तुती देगे। इसके बाद कार्यक्रम के विषय में बताते हुए डॉ0 रविन्द्र प्रताप सिंह डॉयरेक्टर रिसर्च श्री राम ग्रुॅप ऑफ कॉलेजेज् ने कहा कि इस कार्यक्रम में आई0आई0एम0टी0 सहारनपुर तथा चौधरी हरचन्द सिंह कॉलेज खुर्जा के शिक्षक भी प्रतिभाग करेगे इनमें से चयनित श्रेष्ठ प्रस्तुतियों को चैयरमैन सर द्वारा समय-समय पर पुरस्कृत किया जायेगा। इसमें डॉ0 गिरेन्द्र गौतम, डॉ0 ओ0पी0 कुशवाहा, तथा डॉ0 सौरभ मित्तल द्वारा शिक्षकों की प्रस्तुतियों का विश्लेषण किया जायेगा। कार्यक्रम के विषय में विचार व्यक्त करते हुए डॉ0 एस0एन0 चौहान निदेशक एस0आर0जी0सी0 आई0सी0 ने कहा कि यह दक्षता कार्यक्रम केवल अध्यापकों के लिए प्रशिक्षण का माध्यम नही है। बल्कि यह सभी को नवीन शिक्षण पद्धतियों, तकनीकी, दक्षता तथा शैक्षिक नवाचारों से जोड़ने का एक सशक्त मंच है।इस अवसर पर डॉ0 अशोक कुमार, निदेशक श्री राम कॉलेज ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि यह दक्षता कार्यक्रम शिक्षकों की कार्य क्षमता को नई दिशा देने वाला प्रयास है। यहा से प्राप्त होने वाला ज्ञान तथा अनुभव शिक्षण अधिगम प्रक्रिया को और अधिक सशक्तता प्रदान करेगा। प्राचार्य डॉ0 प्रेरणा मित्तल ने कहा कि दक्षता कार्यक्रम शिक्षकों के निरन्तर विकास की दशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि आज के युग में शिक्षक का दायित्व केवल पढाना ही नही बल्कि विद्यार्थियों को सोचने समझने व आगे बढने की क्षमता देना है।
डॉ0 एससी कुलश्रेष्ठ ने कहा कि किसी भी संस्थान का वास्तविक विकास तभी होता है जब शिक्षण के साथ-साथ अनुसंधान तथा शोध को भी बढावा दिया जाये। उन्होंने कहा कि शिक्षक केवल शिक्षण तक ही सीमित न रहे, बल्कि शोध अनुसंधान के कार्यो में भी रूचि दिखायें। उन्होंने कहा कि दक्षता कार्यक्रम हमें शक्ति देता है कि हम अपने भीतर छिपी हुई संभावना को पहचाने। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम सभी को आत्म विश्वास सकारात्मक दृष्टिकोण प्रदान करेगा। इस कार्यक्रम का संचालन मिनी सिंघल प्रवक्ता ने किया।
कार्यक्रम में श्री राम ग्रॅुप ऑफ कॉलेजेज् के सभी शिक्षक उपस्थित हुए। कार्यक्रम में श्री राम कॉलेज ऑफ लॉ, के सभी शिक्षक श्री संजीव कुमार, सोनिया गौड़, मिनी सिंघल, विश्वेन्द्र पंवार, आशीष कुमार, विनय तिवारी व प्रीती चौधरी, त्रिलोक चन्द का सहयोग रहा।



