शि.वा.ब्यूरो, खतौली। श्री गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाश-उत्सव के उपलक्ष में आज गुरुद्वारा सिंह सभा में महान कीर्तन दरबार व अखण्ड पाठ के बाद सामूहिक गुरु के लंगर का आयोजित किया गया। इस अवसर पर कीर्तन दरबार सजाया गया व शब्द कीर्तन व अरदास के बाद लंगर का प्रसाद वितरण किया गया।
इस अवसर पर ज्ञानी जनक सिंह जी द्वारा गुरु गोबिंद सिंह देव जी के जीवन पर प्रकाश डाला एवं पाठ किया गया। कार्यक्रम में गौरी शंकर गौरी जी को उनके गुरु के प्रति प्रगाढ़ श्रद्धा स्वरूप उन्हें सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में ज्ञानी जनक सिंह, सरदार सतपाल सिंह पाली, सरदार सरबजीत सिंह, सरदार जसवीर सिंह, सरदार महेंद्र सिंह, सरदार जोगिंदर सिंह, सरदार सतनाम सिंह, एडवोकेट सरदार हरविंदर सिंह, सरदार मंजीत सिंह, सरदार गुरविंदर सिंह, सरदार राजेंद्र सिंह, सरदार नरेंद्र सिंह, सरदार हरभजन सिंह, हरबंस लाल सलूजा, आशीष रावल, आशु तनेजा, गौरी शंकर गौरी, अखिल त्यागी, हरिओम टंडन, सरदार गुरमीत सिंह, सरदार ईश्वर सिंह, सरदार गगन सिंह व सरदार गुरु चरण सिंह आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।

