महात्मा गांधी की पुण्यतिथि राष्ट्रीय कुष्ठ निवारण दिवस के रूप में मनायी, सीएमओ डाॅ. सुनील तेवतिया ने अधिकारियों व कर्मचारियों को दिलायी शपथ

शि.वा.ब्यूरो, मुजफ्फरनगर। जनपद में आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर राष्ट्रीय कुष्ठ निवारण दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया द्वारा कार्यालय में उपस्थित समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कुष्ठ रोग के प्रति समाज में फैली भ्रांतियों को दूर करने, रोग के प्रति भेदभाव न करने, समय पर जांच एवं उपचार को बढ़ावा देने तथा कुष्ठ रोग उन्मूलन हेतु जागरूकता फैलाने की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि कुष्ठ रोग पूर्णतः उपचार योग्य है और समय पर पहचान एवं नियमित दवा सेवन से इसे पूरी तरह ठीक किया जा सकता है।

इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने एकजुट होकर कुष्ठ रोग उन्मूलन के संकल्प को दोहराया तथा जनपद को कुष्ठ मुक्त बनाने की दिशा में सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया।

Post a Comment

Previous Post Next Post