शेष अभियान दिवस कल 31 जनवरी को, अपने-अपने बूथो पर उपस्थित रहकर बीएलओ अर्ह मतदाताओं से प्राप्त करेंगे फार्म

शि.वा.ब्यूरो, मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 06 जनवरी से 06 फरवरी तक विधान सभा निर्वाचक नामावलियों का विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण 2026 कार्यकम आयोजित किया जा रहा है। आयोग द्वारा 31 जनवरी को विशेष अभियान की तिथि निर्धारित है। उक्त दिन को 18 वर्ष या इससे अधिक आयु वाले ऐसे पात्र व्यक्ति जिनके नाम अभी भी मतदाता सूची में सम्मिलित नहीं है, वे अपना नाम सम्मिलित कराने के लिए फार्म-6 में आवेदन कर सकते हैं। 

एडीएम प्रशासन ने बताया कि डुप्लीकेट, शिफ्टेड तथा मृतक मतदाताओं के नामों को कटवाने के लिए प्रारूप-7 में आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि नाम या अन्य किसी विवरण में संशोधन कराने के तथा एक ही विधान सभी निर्वाचन क्षेत्र के अन्तर्गत एक मतदेय स्थल से दूसरे मतदेय स्थल पर नाम स्थानान्तरित कराने के लिए फार्म-8 में आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि विशेष अभियान दिवस कल यानी 31 जनवरी (शनिवार) को समस्त बीएलओ अपने-अपने बूथो पर उपस्थित रहकर अर्ह मतदाताओं से फार्म प्राप्त करेंगे। उन्होंने समस्त जनपदवासियों से अपील है कि इस अवसर का अधिक से अधिक लाभ उठायें।

Post a Comment

Previous Post Next Post