मेपल्स एकेडमी में 77 वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास से मनाया

गौरव सिंघल, देवबंद। मेपल्स एकेडमी में 77 वां गणतंत्र दिवस समारोह धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रबंधन समिति के सदस्य एवं प्रधानाचार्य द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित एवं ध्वजारोहण के साथ हुआ राष्ट्रगान एवं विद्यार्थियों द्वारा देश भक्ति नारे लगाकर विद्यालय प्रांगण को गुंजायमान किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा वाद्य यंत्रों के साथ देशभक्ति धुनो में  संगीतमय  प्रस्तुति दी गई। कक्षा 11 की छात्रा कनिका त्यागी द्वारा देश के प्रति' मेरा भारत मेरे मन की बात' शीर्षक पर देशभक्ति के जज्बे को सलाम किया गया। कक्षा 9 और 11 की छात्राओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की योजनाओं को एक नुक्कड़ नाटिका के द्वारा  'सत्यमेव जयते' एवं 'सर्वधर्म समभाव' विचारों के साथ चरितार्थ किया गया 

कार्यक्रम में 3 से 5 की छात्राओं ने चक दे इंडिया गीत पर नृत्य कर सभी के अंदर देशभक्ति का जोश भर दिया। विद्यालय की प्रधानाचार्य डॉक्टर चित्रा जोशी ने कहा कि हमें अपने अधिकार, कर्तव्य और जिम्मेदारियों को ध्यान में रखते हुए अमर शहीदों के बलिदान को याद रखना है और एकजुट होकर एक योजनाबद्ध तरीके से अपने देश को विकसित दिशा की ओर ले जाना है। उन्होंने कहा कि आज के दिन हम सभी संकल्प लें कि एक जिम्मेदार नागरिक बनकर देश की प्रगति में अपना योगदान देंगे। अध्यापिका अंजलि त्यागी के संचालन में कक्षा 9 की कांची जोशी एवं राधिका के द्वारा मंच संचालन किया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post