मेपल्स एकेडमी में कक्षा 12 के विद्यार्थियों हेतु आशीर्वाद समारोह आयोजित, तिलक लगाकर किया गया स्वागत

गौरव सिंघल, देवबंद। मेपल्स एकेडमी में कक्षा 12 के विद्यार्थियों हेतु आशीर्वाद समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अतिथियों व विद्यार्थियों का तिलक लगाकर स्वागत किया गया। गायत्री मंत्र एवं प्रार्थना के द्वारा कार्यक्रम का शुरुआत की गई। सर्वप्रथम कक्षा 11 की छात्राओं द्वारा डांस एवं रंगारंग पंजाबी नृत्य कर सभी के अंदर जोश भर दिया गया। कार्यक्रम में कक्षा 12 के विद्यार्थियों को अलग-अलग टाइटल्स से नवाजा गया और उन्हें विद्यालय द्वारा प्रतीक चिन्ह देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम में कक्षा 12 के विद्यार्थियों हेतु कुछ मनोरंजक खेल,गीत एवं नाटक का भी आयोजन किया गया, जिसका सभी ने भरपूर आनंद उठाया। इसी बीच शिक्षकों ने विद्यार्थियों को आगामी बोर्ड परीक्षा हेतु महत्वपूर्ण सुझाव एवं आशीर्वचन प्रदान किए। कार्यक्रम की इसी श्रृंखला में कक्षा 12 के कुछ विद्यार्थियों ने अपने-अपने विचार प्रकट करते हुए विद्यालय में बिताए गए समय को याद कर माहौल को भावपूर्ण बना दिया। 

वैष्णवी गुप्ता को मिस फेयरवेल, तन्मय को मि. फेयरवेल तथा ईन्शा प्रवीन व दक्ष त्यागी को मि. एलॉक्वेंट, मानवी को मिस जीनियस एवं ईशान त्यागी को मि. जीनियस, एशना त्यागी को मिस परफेक्शनिस्ट एवं वंश देशवाल को मि. परफेक्शनिस्ट, दीपाली पुंडीर व अरमान अहमद को मिस एंड मि. वर्सेटाइल तथा शगुन व अशहब को मिस एंड मि.एलिगेंट के टाइटल से नवाजा गया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. चित्रा जोशी ने विद्यार्थियों को आशीर्वचन व आगामी बोर्ड परीक्षाओं में सफलता हेतु शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वह अपने कर्तव्य और जिम्मेदारियों का पालन करते हुए सकारात्मक विचारों के साथ अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर माता-पिता व विद्यालय का नाम रोशन करें। इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

Post a Comment

Previous Post Next Post