गौरव सिंघल, देवबंद। बसंत कराटे एकेडमी के खिलाड़ियों ने हावड़ा अलमोहन दास इंदौर स्टेडियम में हुई नेशनल कराटे चैलेंज में 11 मेडल जीतकर अपनी एकेडमी और देवबंद क्षेत्र का नाम रोशन किया है। कोलकाता से जीतकर आए खिलाड़ियों को बसंत एकेडमी द्वारा सम्मानित किया गया। कराटे कोच सिहान बसंत उपाध्याय ने बताया कि बसंत कराटे एकेडमी के खिलाड़ियों ने 18 जनवरी को हावड़ा अलमोहन दास इंदौर स्टेडियम में आयोजित हुई नेशनल कराटे चैलेंज में 11 मेडल जीते है। नीशू प्रजापति, वाशु जायसवाल, मीनाक्षी गौतम, अनुराग, अयान सलमानी ने स्वर्ण पदक,कोमल,श्रीशर्मा, अब्दुल रहमान ने रजत पदक साथ ही गौरांशी, वंश लाम्बा, बिक्की कुमार ने कांस्य पदक हासिल किए है। वही नीशु प्रजापति ने चैंपियन ऑफ चैंपियन जीत के असली रजत टाइगर जीता है। विजेता खिलाड़ियों को ऑर्गनाइजर सिहान अमित कुमार साह व मुख्य अतिथि सिहान विनोद कुमार वर्मा ने मेडल व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। बसंत कराटे एकेडमी को बेस्ट टीम अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।
बसंत कराटे एकेडमी के खिलाड़ियों ने नेशनल कराटे चैलेंज में जीते 11 मेडल
byHavlesh Kumar Patel
-
0
