जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केंद्र में अमर शहीदों की याद में 2 मिनट का मौन रखा गया

शि.वा.ब्यूरो, मुजफ्फरनगर। भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर शहीदों की स्मृति में जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केंद्र में पूर्वान्ह 11 बजे 02 मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। 

इस अवसर पर जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केंद्र के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने शहीदों के बलिदान को नमन करते हुए उनके आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संप्रभुता की रक्षा हेतु अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने कर्तव्यनिष्ठा से कार्य करने की भावना व्यक्त की गई।

Post a Comment

Previous Post Next Post