शि.वा.ब्यूरो, मुजफ्फरनगर। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा की अध्यक्षता में आज भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर शहीदों की स्मृति मे 02 मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी गयी। कार्यक्रम में कलेक्ट्रेट के अधिकारी एवं कर्मचारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
डीएम उमेश मिश्रा ने सभी ने शहीदों के बलिदान को नमन करते हुए उनके आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प दिलाया। कार्यक्रम के दौरान राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संप्रभुता की रक्षा हेतु कर्तव्यनिष्ठा से कार्य करने की भावना व्यक्त की गई। जिलाधिकारी ने कहा कि शहीदों का बलिदान देशवासियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व गजेंद्र कुमार, एडीएम न्यायिक सुशील कुमार, चकबंदी अधिकारी सहित कर्मचारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

