गौरव सिंघल, सहारनपुर। जिलाधिकारी मनीष बंसल के आदेशानुसार अपर जिलाधिकारी प्रशासन संतोष बहादुर सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित नवीन सभागार में 23 जनवरी को नेताजी सुभाष चन्द्र बोस के जन्म दिवस के अवसर पर जनपद में ब्लैक आउट मॉकड्रिल आयोजित किये जाने के सम्बन्ध में बैठक आहूत कर कार्य योजना तैयार की गई।
अपर जिलाधिकारी ने बताया कि नेताजी सुभाष चन्द्र बोस जी के जन्मदिवस पर प्रदेश के समस्त जनपदों में एक समय पर ब्लैक आउट के सायरन बजेगें। इस मॉकड्रिल में आपदा मित्र तथा सिविल डिफेन्स स्वंयसेवकों के द्वारा प्रतिभाग किया जायेगा। विद्युत विभाग द्वारा सांय 06-00 बजे से 06-10 बजे तक विद्युत बन्द कर ब्लैक आउट किया जायेगा। सम्बन्धित थाने की पुलिस द्वारा मॉकड्रिल के दो दिन पूर्व मॉकड्रिल के साथ के आस पास लोगों को जागरूक करेगें। उन्होंने अधिकारियों को मॉकड्रिल में किए जाने वाले कार्यों का बेहतर तरीके से सजीव प्रर्दशन में सहयोग करने के निर्देश दिये गये।

