समर्पण समिति 11 बेटियों के हाथ पीले करेगी

शि.वा.ब्यूरो, आगरा । समर्पण समिति एवं समर्पण महिला मंच के सौजन्य से 23 जनवरी को विजय क्लव विजयनगर कालोनी में  सर्वसमाज की जरूरत मंद 11 बेटियों के हाथ पीले कर ग्रहस्थी के सम्पूर्ण सामान के साथ विदा किया जाएगा । आज समर्पण व्लड बैंक परिसर में सभी 11 बेटियों को लंहगे प्रदान कर पोस्टर विमोचन किया  गया । श्रीनाथ जी सेवा संस्थान शमसाबाद से पवन अग्रवाल ने सभी बेटियों आश्वस्त किया कि घर जैसे माहौल में बेटियों को विदा किया जाएगा । अध्यक्ष डा योगेश कंसल ने बताया कि 20 जनवरी को अतिथिवन में मेंहदी और संगीत का कार्यक्रम होगा । मंजू कंसल, अनीता गनपति, आशा कंसल, रेनू अग्रवाल, वीना अग्रवाल, वसुधा अग्रवाल आदि ने सभी बेटियों को लहंगे प्रदान किए । कार्यक्रम में अजय कंसल, बृजमोहन, अनिल अग्रवाल गनपति, विष्णु अग्रवाल, घनश्याम गुप्ता आदि उपस्थित रहे । 

Post a Comment

Previous Post Next Post