आत्महत्या के लिए उकसाने वाला गिरफ्तार

गौरव सिंघल, बेहट। पत्नी को आत्महत्या के लिए उकसाने वाले आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गांव शेखपुरा निवासी विवाहिता बाबुल को आत्महत्या के लिए उकसाने की घटना में वांछित चल रहे आरोपी पति पिंकू को पुलिस ने कांसेपुर जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार कर लिया है। पांच माह पूर्व 20 जून को कोतवाली क्षेत्र के गांव शेखपुरा में विवाहित बाबुल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। इसमें बाबुल की मां सुषमा निवासी गांव कपूरी थाना नकुड ने दामाद पिंकू व पांच अन्य ससुरालियों के खिलाफ दहेज हत्या के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस की जांच में आरोप सही न पाए जाने के बाद दहेज हत्या की धाराओं को खत्म करके पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा की बढ़ोतरी की थी।

Post a Comment

Previous Post Next Post