शि.वा.ब्यूरो, आगरा। प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल के निदेशक डॉ. सुशील गुप्ता के स्व. पिताजी की स्मृति में स्कूल परिसर में आयोजित विभव अभिव्यक्ति के अंतर्गत वक्तृत्व की शक्ति प्रतियोगिता में जिले के 22 विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। विद्यालय के निदेशक डॉ. सुशील गुप्ता, सुनीता गुप्ता, सुनील गुप्ता, बेनू गुप्ता, प्राचार्य अरविंद श्रीवास्तव ने समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन व माल्यार्पण के साथ संयुक्त रूप से किया। सभी वक्ताओं ने प्रथम चरण हेतु निर्धारित करियर चुनने का आधार परिवार बनाम रुचि विषय पर अपने विचार व्यक्त किए।
डॉ. सुशील गुप्ता ने बताया कि 26 दिसंबर को होने वाले द्वितीय चरण के लिए परी कटारा (सेंट एंड्रयूज बरौली अहीर), यश्वी उपाध्याय (गायत्री पब्लिक स्कूल), हर्ष भारद्वाज (प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल), विशाखा सिंह (रामस्वरूप सिंघल गर्ल्स इंटर कॉलेज), वैष्णवी शर्मा (शिवालिक कैंब्रिज कॉलेज), वैष्णवी शर्मा (सेंट एंड्रयूज पब्लिक स्कूल), मुस्कान शाल्या (सुमित राहुल सीनियर सेकेंडरी स्कूल), अक्षरा सिंह (भारतीय विद्यापीठ), कनिष्का सारस्वत (सेंट सी एफ एंड्रयूज स्कूल, हाथरस रोड), शिल्पा चंद्रा (चंद्रा बालिका विद्या पीठ) व शैरिल अग्रवाल (सी एफ एंड्रयूज बल्केश्वर) का चयन किया गया।
निर्णायक मंडल में डॉ. युवराज सिंह, प्रो. विजय कुमार सिंह व निधि सहगल ने कहा कि करियर के चुनाव में परिवार व रुचि दोनों को ही समान स्थान प्रदान करना चाहिए। सुनील गुप्ता ने कहा कि इस प्रयास से हम अपने पिता सतीश चंद्र गुप्ता की स्मृति को सम्मानित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनके हिंदी भाषा और शिक्षा के प्रति समर्पण ने हमें प्रेरित किया है। कार्यक्रम में विद्यालय की छात्रा गौरी सिंह के मनमोहक नृत्य ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम का संचालन साक्षी भोजवानी ने किया।


