गौरव सिंघल, तीतरो। जनपद के तीतरो क्षेत्र में चोरों ने दो किसानों के खेतों में लगे ट्यूबवेल से कृषि उपकरण चोरी कर लिए। तीतरो क्षेत्र के किसान सुरेश चंद व बाबर अली ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि चोरों ने उनके खेत में लगी ट्यूबवेल से कृषि उपकरणों की चोरी कर ली है। चोरों ने केबिल, स्टार्टर, फावडे सहित अन्य सामान चुरा लिया है। चोरी से उनके खेतों की सिंचाई का कार्य भी प्रभावित हो गया है।
