स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

गौरव सिंघल, गंगोह। जनपद की थाना गंगोह पुलिस ने नौ लाख रुपए कीमत की स्मैक के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। कोतवाली प्रभारी पीयूष दीक्षित के नेतृत्व में पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान नौ लाख रुपए कीमत की स्मैक के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार पुलिस जब चेकिंग कर रही थी तो इसी दौरान नकुड-गंगोह रोड पर ग्राम सलारपुरा से पहले निर्माणाधीन हाईवे के पास से आरोपी गांव घाटमपुर निवासी जुबैर और रामपुर मनिहारान के गांव जंधेड़ा समसपुर निवासी जबरूदीन को पकडा गया। तलाशी में जुबैर से 21 ग्राम तथा जबरूद्दीन से 23 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। पुलिस ने बताया कि बरामद स्मैक की कीमत करीब 9 लाख रुपए आंकी जा रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post