जनपद में द मिलियन फार्मर्स स्कूल (किसान पाठशाला) रबी 2025-26 का 8वां संस्करण आयोजित

शि.वा.ब्यूरो, मुजफ्फरनगर। उप कृषि निदेशक प्रमोद सिरोही ने बताया है कि कृषि विभाग द्वारा जनपद में संचालित योजनान्तर्गत 'द मिलियन फार्मर्स स्कूल (किसान पाठशाला) रबी 2025-26 के आठवे संस्करण का आयोजन 29 दिसम्बर तक अपरान्ह 02.00 बजे से सांय 05.00 बजे तक सम्बन्धित ग्राम पंचायत के पंचायत घर याप्राथमिक विद्यालय परिसर में किया गया है। जनपद की ग्राम पंचायतों में किसान पाठशाला आयोजन हेतु कृषि विभाग के वरिष्ठ प्राविधिक सहायक ग्रुप-बी, प्राविधिक सहायक ग्रुप-सी, आत्मा योजनान्तर्गत सेवा प्रदाता के माध्यम से कार्यरत बीटीएम  एटीएम को गोष्ठी/किसान पाठशाला आयोजन किया गया है, जिसमें विकास खण्ड-सदर से पुरुष-2779 एंव महिला-265, विकास खण्ड-बघरा से पुरूष-2713 व महिला-215, विकास खण्ड-पुरकाजी, से पुरुष-2437 एंव महिला-86, विकास खण्ड-चरथावल से पुरुष-2768 एंव महिला-305, विकास खण्ड-जानसठ से पुरुष-3077 एंव महिला-186, विकास खण्ड-खतौली से पुरुष-3020 एंव महिला-263, विकास खण्ड- मोरना से पुरूष-2789 एंव महिला-315 एंव विकास खण्ड-बुढाना से पुरुष-2493 एंव महिला-213, विकास खण्ड-शाहपुर से पुरूष-2860 एंव महिल-270, कुल पुरुष-24936 एंव महिला-2118, कुल 27054 कृषको द्वारा किसान पाठशाला में प्रतिभाग किया गया। 

किसान पाठशाला में संयुक्त कृषि निदेशक, कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिको  ग्राम प्रधानों द्वारा भी प्रतिभाग किया गया, जिसमें तिलहन फसल राई, सरसों, दलहन फसल (चना, मटर, मसूर,) राष्ट्रीय कृषि विकास योजना सम्बन्धी रबी फसलो के उत्पादक तकनीकी फसल बीमा, एफपीओ, पराली प्रबन्धन, डिजिटल काप सर्वे, फार्मर रजिस्ट्री, प्राकृतिक खेती एंव कृषि संचालित योजनओं के साथ कृषि एंव कृषि से सम्बन्धी समस्याओं का निराकरण किया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post