राजकीय संस्कृत महाविद्यालय में एक दिवसीय सांस्कृतिक संध्या आयोजित

शि.वा.ब्यूरो, तुंगेश। राजकीय संस्कृत महाविद्यालय में एक दिवसीय सांस्कृतिक संध्या आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि महाविद्यालय प्राचार्य डाॅ. रमेश शर्मा ने शिरकत की। इन्होंने छात्रों को अध्ययन के साथ साथ अन्य मानवीय गुणों व संस्कारों के प्रति मार्गदर्शन किया। कार्यक्रम में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। 

इस अवसर पर आयोजित भाषण प्रतियोगिता में सचिन ने प्रथम, आरती ने द्वितीय तथा आरती शर्मा तृतीय स्थान पर रहे। संस्कृत गीतिका में स्नेहा वर्मा ने प्रथम, द्वितीय शीतल और तृतीय स्थान पर प्रियंका और आरती रहे। एकल नृत्य में स्नेहा वर्मा प्रथम, द्वितीय हिमांशु और यशिका तथा आशिमा तथा साक्षी तृतीय स्थान पर  रही। स्वरचित कविता प्रतियोगिता में अम्बिका प्रथम प्रियंका द्वितीय तथा आरती तृतीय स्थान पर रहे। श्लोकोच्चारण प्रतियोगिता में शीतल प्रथम, स्नेहा वर्मा द्वितीय तथा हिमांशु तृतीय स्थान पर रहे। फैशन शो प्रतियोगिता में आरती, आंचल प्रथम, स्नेहा और यशिका द्वितीय तथा तृतीय स्थान पर आशिमा और अरूण रहे। 

मंच का संचालन प्रोफेसर सतीश शर्मा ने किया। कार्यक्रम संयोजक डॉ. विनोद कुमार, प्राध्यापक डाॅ. राधा शर्मा, प्रो. उषा शर्मा, विवेक जगटा तथा शकुंतला ने भी इस कार्यक्रम में अपना विशेष योगदान दिया।

Post a Comment

Previous Post Next Post