शि.वा.ब्यूरो, आगरा। समारोह के दूसरे दिन का शुभारंभ स्वागत गीत व स्व. सतीश चंद्र गुप्ता की याद में स्मृति गीत के साथ हुआ और डॉ. सुशील गुप्ता, सुनीता गुप्ता, सुनील गुप्ता, बेनू गुप्ता, प्रधानाचार्य अरविंद श्रीवास्तव एवं निर्णायक मंडल द्वारा दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण किया गया। विगत दिवस करियर चुनने का आधार परिवार बनाम रुचि विषय पर आयोजित हुए प्रतियोगिता के पहले चरण में इस आयोजन के अंतर्गत 22 प्रतिष्ठित विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने सहभागिता की थी, जिसमें 11 प्रतिभागी चयनित हुए थे। आज आयोजित प्रतियोगिता के द्वितीय चरण में घटते हुए पारिवारिक मूल्य -एक गंभीर समस्या विषय पर प्रतिभागियों ने अपनी कला का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
निर्णायक मंडल के डाॅ. श्रुति सिन्हा, डॉ. सुनीता रानी घोष व डॉ. निशिथ गौड़ ने प्रतियोगिता के परिणाम को घोषित करते हुए प्रथम स्थान पर सेंट एंड्रयूज पब्लिक स्कूल की वैष्णवी शर्मा, द्वितीय स्थान पर सुमित राहुल मेमोरियल स्कूल की मुस्कान शाल्या, तृतीय स्थान पर शिवालिक कैंब्रिज पब्लिक स्कूल की वैष्णवी शर्मा सहित प्रथम सांत्वना पुरस्कार श्री राम स्वरूप गर्ल्स इंटर कॉलेज की विशाखा सिंह व द्वितीय सांत्वना पुरस्कार सेंट एंड्रयूज स्कूल बरौली अहीर की परी कटारा को प्रदान किया गया। इस अवसर पर सभी प्रतिभागियों को भी प्रशस्ति-पत्र प्रदान किए गए।
कार्यक्रम में डाॅ. सुनीता रानी घोष ने कहा कि प्रतिभागियों की प्रस्तुतियों ने न केवल उनके ज्ञान को दर्शाया है, बल्कि उनके व्यक्तित्व व भविष्य के प्रति दृष्टिकोण को भी प्रकट किया है। डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा कि हम अपने पिता सतीश चंद्र गुप्ता की याद में आयोजित इस कार्यक्रम को आगे बढ़ाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि उनकी हिंदी भाषा और शिक्षा के प्रति समर्पण भावना ने ही हमें इस पहल हेतु प्रेरित किया है। इस अवसर पर मोहन खंडेलवाल, शारदा गुप्ता, केके पालीवाल व पूरन डाबर आदि ने भी स्व. सतीश के विषय में अपने विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम में राजीव नारायण, सुयश गुप्ता, लवली कथूरिया, डेजी गुजराल, पवन आगरी, अखिल दीक्षित, आनेंद्र सिंह, डॉ. मणिश्वर गुप्ता, राजेश श्रीवास्तव, रेनू भगत, डॉ. नवीन गुप्ता आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन अर्शिया मखीजा ने किया। बता दें कि हिंदी भाषा के प्रति आजीवन समर्पित रहे सतीश चंद्र गुप्ता ‘विभव’ एवं श्यामा गुप्ता की स्मृति को चिरस्थायी बनाने के उद्देश्य से प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल में दो दिवसीय विभव अभिव्यक्ति वक्तत्व की शक्ति प्रतियोगिता का गरिमामय आयोजन किया था।



