शि.वा.ब्यूरो, मुजफ्फरनगर। जनपद से से प्रकाशित होने वाले दैनिक समाचार पत्र के संपादक रामकुमार सिंह बालियान के पिता व एएसबी न्यूज इंडिया के निदेशक अमरीश बालियान के दादा चौधरी देवी सिंह की श्रद्धांजलि सभा में राजनीतिक, सामाजिक, किसान संगठनों, शिक्षा व मीडिया जगत से जुडी बडी हस्तियां पहुंची। चौधरी देवी सिंह के बडे बेटे रामकुमार सिंह बालियान को बालियान खाप चौधरी नरेश टिकैत, देशवाल खाप चौधरी शरणवीर सिंह, सर्वखाप मंत्री सुभाष बालियान, दांगड खाप चौधरी कैप्टन विनोद, चौहान खाप चौधरी विवेक चौधरी, राठी खाप के बडे चेहरे चेयरमैन कृष्णपाल राठी, गठवाला खाप थांबेदार रविन्द्र मलिक आदि सहित समाज के जिम्मेदार चेहरों की ओर से पगडी पहनाई गई।
बता दें कि दैनिक समाचार पत्र के संपादक रामकुमार सिंह बालियान के पिता व एएसबी न्यूज इंडिया के निदेशक अमरीश बालियान के दादाजी चौधरी देवी सिंह का 2 दिसम्बर को निधन हो गया था। श्रद्धांजलि सभा में सांसद हरेन्द्र मलिक व डॉ0 राजकुमार सांगवान, पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ0 संजीव बालियान, पूर्व सांसद सोहनवीर सिंह, विधायक राजपाल सिंह बालियान व अशरफ अली खान, पूर्व विधायक अब्दुल वारिस राव, नवाजिश आलम खान व प्रमोद ऊंटवाल, समाजवादी पार्टी के नेता मुखिया गुर्जर, सपा जिलाध्यक्ष जिया चौधरी, रालोद जिलाध्यक्ष संदीप मलिक, आजाद समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष दिनेश बावरा, शाहपुर ब्लॉक प्रमुख अरविंद त्यागी, जानसठ ब्लॉक प्रमुख नरेन्द्र सिंह, जिला पंचायत सदस्य सतेन्द्र बालियान, तरुण पाल, प्रवीण टेलर, मेरठ के जिला पंचायत सदस्य अनिकेत त्यागी, पूर्व ब्लाक प्रमुख रंजनवीर सिंह, आसपा नेता सत्यपाल चौधरी, कुलदीप चौधरी प्रधान, मेजर जोगेन्द्र सिंह, दीपक राणा, बालियान खाप के कश्यप समाज के चौधरी राकेश कश्यप, ओमप्रकाश कश्यप, जिले में शिक्षा जगत से जुडे बडे चेहरे सुघोष आर्य, नीरज बालियान, विराज तोमर, प्रविन्द्र दहिया, संदीप मलिक, किसान नेता दीपक सोम, अंकित बालियान, सहारनपुर जिला पंचायत अध्यक्ष के पुत्र इशांत चौधरी, वरिष्ठ रालोद नेता सुधीर भारतीय, संजय राठी, हरेन्द्र शर्मा, गन्ना समिति चेयरमैन अनिल त्यागी, शंकर सिंह भोला, निर्भय सहरावत, भाकियू के मुजफ्फरनगर जिलाध्यक्ष नवीन राठी, हरिद्वार जिलाध्यक्ष विजय शास्त्री, नगर पालिका मुजफ्फरनगर के पूर्व वाईस चेयरमैन धर्मेन्द चौधरी नीटू, माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष डॉ0 अमित कुमार जैन, रविन्द्र प्रधान अथाई, जितेंद्र मलिक फुगाना, राहुल बालियान भौराकलॉ, विकास मलिक खरड आदि के साथ साथ मुजफ्फरनगर, शामली, मेरठ, बागपत व सहारनपुर जनपद ओर यूपी सहित कई राज्यों के हजारों लोगों ने चौधरी देवी सिंह की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
चौधरी देवी सिंह के पुत्र रामकुमार सिंह बालियान, राजेन्द्र सिंह बालियान, संजय सिंह बालियान, पौत्र अमरीश बालियान, संदीप बालियान, निशांत बालियान, वीशू बालियान व वर्षान्त बालियान की ओर से सभी का आभार व्यक्त किया गया।