लाला पूरन चंद साहनी इंटर कॉलेज देवबंद के विद्यार्थियों ने किया श्री राम कॉलेज का शैक्षणिक भ्रमण

शि.वा.ब्यूरो, मुजफ्फरनगर। श्री राम कॉलेज में आज लाला पूरन चंद साहनी इंटर कॉलेज देवबंद के विद्यार्थियों ने शैक्षणिक भ्रमण किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने कॉलेज के विभिन्न विभागों, प्रयोगशालाओं, पुस्तकालय तथा कैंपस का अवलोकन किया और आधुनिक शैक्षणिक वातावरण को देखकर उत्साहित दिखाई दिए। भ्रमण के दौरान प्रवेश विभाग के शरद कौशिक ने विद्यार्थियों को भविष्य की शिक्षा एवं करियर विकल्पों के बारे में उपयोगी जानकारी दी। लाला पूरन चंद साहनी इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य सुनीता शाही, शिक्षक पूनम, राजीव, विशाल गुप्ता एवं मुक्ता आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे। 

श्री राम कॉलेज की ओर से डीन मैनेजमेंट डॉ. सौरभ मित्तल, डीन एडमिशन अजय चौहान एवं मैनेजर पब्लिक रिलेशंस रविकांत शर्मा ने अतिथियों का स्वागत किया और विद्यार्थियों को कॉलेज की गतिविधियों से परिचित कराया।कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा की संभावनाओं और व्यावसायिक जगत से जोड़ना रहा। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन एवं समूह छायाचित्र के साथ हुआ।

Post a Comment

Previous Post Next Post