गौरव सिंघल, गंगोह। गैंगस्टर एक्ट में वांछित दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। थाना पुलिस ने बताया कि गांव बीनपुर निवासी सुखपाल उर्फ अनिल, विनोद शर्मा, बबलू शर्मा, संदीप और प्रवीण के संगठित गिरोह द्वारा कूटरचित दस्तावेज तैयार कर लाखों रूपये की धोखाधडी की जा रही थी। इस गिरोह के खिलाफ 23 दिसंबर को थाना गंगोह पर गैंगस्टर अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया था। गिरोह में बबलू शर्मा को गैंग लीडर बताया गया है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर विद्यार्थी तिराहे से वांछित अभियुक्त सुखपाल उर्फ़ अनिल और विनोद शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार दोनो आरोपियों के विरुद्ध पूर्व में भी थाना गंगोह में मारपीट, धोखाधड़ी, कैटरीना व अन्य गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज है।