बाइक की टक्कर से पैदल जा रहे युवक की मौत

गौरव सिंघल, नागल। गागलहेड़ी-मुजफ्फरनगर स्टेट हाईवे पर उमाही गुरुद्वारे के निकट बाइक की टक्कर से पैदल जा रहे कुराली निवासी बिरसा सिंह (66) की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक सवार जानसठ निवासी टिंकू मामूली रूप से घायल हो गया। बिरसा सिंह स्टेट हाईवे स्थित एक भट्ठे पर किसी काम से पैदल गया था। अपने घर लौटते वक्त गागलहेड़ी की ओर से आ रही बाइक ने टक्कर मार दी। वह लहूलुहान हो कर सड़क पर गिर पड़ा। जब तक चिकित्सीय सहायता मिलती उसकी मौत हो चुकी थी। 

Post a Comment

Previous Post Next Post