गौरव सिंघल, सहारनपुर। दिल्ली रोड पर इंद्रप्रस्थ कॉलोनी निवासी प्रशांत पंवार से ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर साइबर ठगों ने 35 लाख रुपये कर ली। साइबर क्राइम पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित प्रशांत कुमार ने साइबर क्राइम थाने में तहरीर देकर बताया कि 11 सितंबर 2025 से 18 नवंबर 2025 के बीच गो मार्केट नामक ऑनलाइन साइट पर ऑनलाइन ट्रेडिंग की थी। इस दौरान उसने अपने पंजाब नेशनल बैंक के खाते से कई किस्तों में करीब 30 से 35 लाख रुपये निवेश किए। बाद में जब अपनी जमा रकम निकालने की कोशिश की तो पता चला कि यह वेबसाइट फर्जी है और ठगी करने के उद्देश्य से बनाई गई थी। रकम वापस नहीं हुई। इसके बाद पीड़ित ने ऑनलाइन शिकायत दर्ज भी कराई। इस मामले में साइबर क्राइम पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस ऑनलाइन साइट की जांच कर रही है।